Skip to main content
Home › Tribal › बोकारो के जोरांडी स्थित ढोरी माता के तीर्थस्थल पर पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा, हुआ जोरदार स्वागत
TribalJharkhand News Desk

बोकारो के जोरांडी स्थित ढोरी माता के तीर्थस्थल पर पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा, हुआ जोरदार स्वागत

बोकारो के जोरांडी स्थित ढोरी माता के तीर्थस्थल पर पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा, हुआ जोरदार स्वागत

बिशप आनंद जोजो की अगुवाई में हुई मिस्सा पूजा, श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना

सिमडेगा। 

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा अपनी धर्मपत्नी सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा के साथ बोकारो के जोरांडी स्थित ढोरी माता के पवित्र तीर्थस्थल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। तीर्थस्थल पहुंचने पर विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा का श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बिशप आनंद जोजो की अगुवाई में पवित्र मिस्सा पूजा संपन्न हुई। पूजा में अन्य बिशपों के साथ दर्जनों पुरोहितों ने भी भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर समाज, परिवार और क्षेत्र में शांति, प्रेम, भाईचारे एवं खुशहाली की कामना की। बिशप आनंद जोजो ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर का प्रेम सभी मनुष्यों के लिए समान है। हमें अपने जीवन में प्रेम, सेवा और क्षमा की भावना अपनानी चाहिए। समाज में शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए।

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा, आस्था हमें सेवा की राह दिखाती है

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ढोरी माता का तीर्थस्थल श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का केंद्र है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर में विश्वास हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। धर्म हमें जरूरतमंदों की मदद करने और दुख-सुख में एक-दूसरे का साथ देने की सीख देता है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने के साथ आपसी संबंधों को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Share this article