Skip to main content
Home › Administration › भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री अनिमेष चौधरी ने उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट
JamshedpurAdministrationJharkhand News Desk

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री अनिमेष चौधरी ने उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री अनिमेष चौधरी ने उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

भारतीय विदेश सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एवं निदेशक (Oceania) श्री अनिमेष चौधरी मध्यावधि कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम (MCTP-II) के तहत 18 से 24 अक्टूबर तक झारखंड के भ्रमण पर हैं।

पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर:  भारतीय विदेश सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एवं निदेशक (Oceania) श्री अनिमेष चौधरी मध्यावधि कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम (MCTP-II) के तहत 18 से 24 अक्टूबर तक झारखंड के भ्रमण पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज जमशेदपुर परिसदन में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर जिला के वरीय पदाधिकारियों ने श्री चौधरी को जमशेदपुर की औद्योगिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्हें शहर की औद्योगिक पहचान के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक- आर्थिक विकास में उद्योगों की भूमिका की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, पूर्वी सिंहभूम जिले की सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय परंपराओं एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी चर्चा हुई। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जमशेदपुर की विशिष्ट पहचान और जिले की प्रमुख विशेषताओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Share this article