Skip to main content
Home › Tribal › स्वर्गीय पीटर बड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद समीक्षा बैठक आयोजित
SimdegaTribalJharkhand News Desk

स्वर्गीय पीटर बड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद समीक्षा बैठक आयोजित

स्वर्गीय पीटर बड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद समीक्षा बैठक आयोजित

गामी टूर्नामेंट को और बेहतर बनाने के लिए माननीय विधायक भूषण बड़ा एवं जिला परिषद सदस्य जोशिमा खाखा ने आयोजन समिति के सदस्यों से लिया फीडबैक।

सिमडेगा। स्वर्गीय पीटर बड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026 के सफल समापन के बाद बुधवार को महिला कॉलेज, सिमडेगा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक सिमडेगा श्री भूषण बड़ा एवं जिला परिषद सदस्य श्रीमती जोशिमा खाखा ने आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ टूर्नामेंट के संपूर्ण प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान टूर्नामेंट के आयोजन, खिलाड़ियों की सुविधाओं, अतिथियों के मान-सम्मान, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही आयोजन के दौरान सामने आई कमियों, चुनौतियों और बेहतर व्यवस्थाओं के सकारात्मक पह…

आदिवासियों की पहचान है हॉकी : पद्मश्री दिलीप तिर्की

• पेनल्टी शूटआउट में ओड़िशा ने हटिया को हराकर बना चैंपियन

• स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल 3-3 की बराबरी पर छूटा, शूटआउट में ओड़िशा ने 3-2 से मारी बाजी

• तामड़ा के उज्ज्वल एक्का को मिली होंडा बाइक, जोलेन टोपनो बने ओवरऑल बेस्ट प्लेयर सिमडेगा। 

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में सोमवार को हॉकी का ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। गोल पर गोल, बराबरी पर बराबरी और फिर पेनल्टी शूटआउट में जीत के लिए आर-पार की जंग। स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के ग्रैंड फाइनल में ओड़िशा ने हटिया रांची को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर थीं। टूर्नामेंट के समापन समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिलीप तिर्की की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं जिले के उभरते हॉकी खिलाड़ी उज्ज्वल एक्का को होंडा शाइन 100 डीलक्स मोटरसाइकिल और जलडेगा के जोलेन टोपनो को एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि हॉकी आदिवासी समाज की पहचान और गौरव से जुड़ा खेल है। सिमडेगा जैसे जिले ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। यहां की मिट्टी में हॉकी के प्रति जुनून है और युवाओं में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। इस जुनून को सही दिशा और अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विधायक भूषण बाड़ा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने पिता स्व. पीटर बाड़ा की स्मृति में इतने बड़े स्तर पर हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करना प्रशंसनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहते बल्कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अनुभवी खिलाड़ियों से मिलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का अवसर भी प्रदान करते हैं। इससे पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य अतिथियों ने स्व. पीटर बाड़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। मौके पर तीसरे स्थान पर जलदेगा और चौथी स्थान पर खूंटी की टीम रही। विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये सहित ट्रॉफी, उप विजेता को एक लाख रुपये सहीट ट्रॉफी, तीसरा स्थान आने वाली टीम को पचास हज़ार सहित ट्रॉफी और चौथा स्थान आने वाली टीम को 25000 और ट्रॉफी देकर विधायक ने सम्मानित किया। कार्यकम में समाज सेवी भरत प्रसाद, अंजुमन के सदर मो ग्यास, फा पीटर मिंज, फा नीलम राकेश मिंज आदि मौजूद थे। 

झारखंड में पुरुष और महिला दोनों वर्गों को समान अवसर देकर आगे बढ़ाने की जरूरत: दिलीप

दिलीप तिर्की ने कहा कि उन्होंने यहां मौजूद कई पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम सुने थे, लेकिन उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर नहीं मिला था। इस टूर्नामेंट के माध्यम से पहली बार इतने दिग्गज खिलाड़ियों से एक साथ मिलने का मौका मिला। ऐसे अवसर खेल जगत के लिए विशेष महत्व रखते हैं क्योंकि जब अनुभवी खिलाड़ी एक मंच पर आते हैं तो नई पीढ़ी को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं हॉकी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। राज्य की बेटियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं ओड़िशा में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में हॉकी का अच्छा विकास हुआ है। हालांकि वहां पुरुष हॉकी की मौजूदगी अपेक्षाकृत अधिक दिखाई देती है। झारखंड में भी पुरुष और महिला दोनों वर्गों को समान अवसर देकर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

हॉकी इंडिया कर रहा है हॉकी के विकास के लिए लगातार प्रयास

दिलीप तिर्की ने कहा कि हॉकी इंडिया लगातार भारतीय हॉकी को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। पुरुष और महिला दोनों भारतीय टीमों ने अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के अवसर और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना जरूरी है। आने वाले दिनों में हॉकी के विकास के लिए और भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से भारतीय हॉकी का भविष्य और बेहतर होगा। सिमडेगा जैसे हॉकी बहुल जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि इन प्रतिभाओं को सही समय पर मार्गदर्शन और अवसर मिले। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचें तथा देश और राज्य का नाम रोशन करें।

दिग्गज खिलाड़ियों से दिलीप तिर्की ने की खास अपील

पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से अपील करते हुए दिलीप तिर्की ने कहा कि वे समय-समय पर ऐसे आयोजनों में जरूर आएं। केवल दर्शक या अतिथि बनकर नहीं बल्कि खिलाड़ियों के मार्गदर्शक बनकर भी अपनी भूमिका निभाएं। युवा खिलाड़ियों को अपने अनुभव बताएं, खेल की बारीकियां समझाएं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दें। उन्होंने कहा कि एक अनुभवी खिलाड़ी का कुछ मिनट का मार्गदर्शन भी किसी युवा खिलाड़ी के करियर की दिशा बदल सकता है। मैदान पर सही समय पर सही निर्णय लेना, दबाव में संयम बनाए रखना, टीम के साथ तालमेल बैठाना और कठिन परिस्थितियों में मुकाबला करना जैसे गुण अनुभव से ही बेहतर ढंग से सीखे जा सकते हैं। दिलीप तिर्की ने कहा कि अगर पूर्व खिलाड़ी नई पीढ़ी के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे, तो स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना, उनकी गलतियों को सुधारना और उनमें जीत का आत्मविश्वास पैदा करना भी खेल के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सिमडेगा को देश का मजबूत हॉकी केंद्र बनाना लक्ष्य : भूषण बाड़ा

सिमडेगाविधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा की पहचान केवल हॉकी की नर्सरी के रूप में ही नहीं, बल्कि देश को भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले मजबूत खेल केंद्र के रूप में स्थापित करना उनका लक्ष्य है। स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल समारोह में उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल ट्रॉफी के लिए मुकाबला कराना नहीं, बल्कि गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों में छिपी हॉकी प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की मिट्टी ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। जिले की बेटियों ने भी भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर गौरव बढ़ाया है। जरूरत है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, खेल उपकरण, अनुभवी प्रशिक्षक और नियमित प्रतियोगिताओं के अवसर मिलें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। विधायक ने कहा कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। अनुभवी खिलाड़ी नई पीढ़ी को मार्गदर्शन दें, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, अनुशासन और खेल भावना को अपनी ताकत बनाने की अपील की। कहा कि जीत पर विनम्र रहें और हार से सीख लेकर आगे बढ़ें। हमारा सपना है कि सिमडेगा के खिलाड़ी भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का नाम रोशन करें।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना जरूरी : जोसिमा खाखा

रिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि स्व. पीटर बाड़ा की स्मृति में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट सिमडेगा की खेल परंपरा को आगे बढ़ाने की सराहनीय पहल है। विधायक भूषण बाड़ा ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलें, ताकि वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

उज्ज्वल एक्का को मिली होंडा बाइक, जोलेन टोपनो बने बेस्ट प्लेयर

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए डिवाइन होंडा सिमडेगा की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए गए। तामड़ा कोंगसेरा के उभरते हॉकी खिलाड़ी उज्ज्वल एक्का को जिले का उभरता हुआ स्टार खिलाड़ी चुना गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप होंडा शाइन 100 डीलक्स मोटरसाइकिल प्रदान की गई। बाइक मिलने से उज्ज्वल और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले की स्थानीय प्रतिभा को इस तरह सम्मानित किया जाना अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक रहा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जलडेगा के जोलेन टोपनो को ओवरऑल बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। डिवाइन होंडा की ओर से उन्हें एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, मैच देखने पहुंचे दर्शकों के लिए भी पुरस्कारों की व्यवस्था की गई थी। टूर्नामेंट के दौरान 21 भाग्यशाली दर्शकों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के दौरान कई स्टार हॉकी खिलाड़ियों का लगा था मेला

प्रतियोगिता में पूर्व राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का मेला लगा था। मैच का आनंद लेने के लिए पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, सुमराय टेटे जैसे दिग्गज हॉकी खिलाड़ी पहुंचे थे। मैच के दौरान बिमल लकड़ा, प्रबोध तिर्की, बिरेन्द्र लकड़ा, जेवियर गिदा,अलेक्सियुस लकड़ा, तेलेस्फोल एक्का, इग्नेस तिर्की, ख्रीस्तोफर लकड़ा, एल जोसेफ, जोसेफ सोरेंग, वैशणवी सांगा, राजकुमारी बरवा, पुष्पा टोप्पो, पुष्पा प्रधान, कांति बा, मसीरा सुरीन, फतीमा कुजूर, एडलिन केरकेट्टा, मरीता तिर्की, अंजलुस टोप्पो, अलका डुंगडुंग सहित कई दिग्गज फाईनल मुकाबले के गवाह बने। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा। मौके पर मंच संचालन अनुपमा कुजूर, और समिति के सचिव निकोलस ने किया।

Share this article