Skip to main content
Home › Administration › जिला उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दुर्गा पूजा पंडालों का निरंतर निरीक्षण किया एवं जिलेवासियों की सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना करते हुए मां दुर्गा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की
RanchiAdministrationJharkhand News Desk

जिला उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दुर्गा पूजा पंडालों का निरंतर निरीक्षण किया एवं जिलेवासियों की सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना करते हुए मां दुर्गा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की

जिला उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दुर्गा पूजा पंडालों का निरंतर निरीक्षण किया एवं जिलेवासियों की सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना करते हुए मां दुर्गा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की

रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों जैसे- बकरी बाजार, चंद्रशेखर आजाद, ओसीसी क्लब हिंदपीढ़ी एवं अन्य दुर्गा पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा मानकों, विद्युत व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता तथा अन्य सभी निर्धारित मानकों का lअवलोकन किया।

उक्त निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री दुर्गा पूजा समिति, हिनू तथा बंगला दुर्गा मंडप, वैशाखी संघ दुर्गा पूजा समिति हिन्दपीढ़ी, ओसीसी क्लब, रामलला दुर्गा पूजा समिति जिला स्कूल, भारतीय युवक संघ बकरी बाजार, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातु रोड़, कोकर दुर्गा पूजा समिति रांची के दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन समारोह में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों की सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना करते हुए मां दुर्गा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

उपायुक्त ने वैशाखी संघ दुर्गा पूजा समिति हिन्दपीढ़ी के महिला सदस्यों को सम्मनित करते हुए उन्हें शुभकामनाऐं दिया। उनकी प्रयास की सरहाना की।

जानकारी हो की जिला प्रशासन द्वारा रांची शहर के विभिन्न पंडालों का निरीक्षण एवं लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

उपायुक्त ने विभिन्न पूजा पंडाल समितियों के सदस्यों से बातचीत कर पंडालों का हाल जाना, साथ पंडालों में सुरक्षा मानकों की जानकारी लिया।

इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची श्री धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत, सम्बंधित पदाधिकारीगण, शांति समिति के सदस्य तथा संबंधित पूजा कमिटियों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share this article