मधुपुर प्रखंड अंतर्गत धमनी पंचायत के हरला गांव में श्खेत बचाओ अभियानश् के तहत कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया।
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार आज दिनांक 23 नवंबर, 2026 को झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता और कृषक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में आज देवघर स्थित आर० एल० सर्राफ उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
इसके अलावा मधुपुर प्रखंड अंतर्गत धमनी पंचायत के हरला गांव में श्खेत बचाओ अभियानश् के तहत कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, रबी फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के बीच मटर एवं सरसों के बीजों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर सहित अन्य संबंधित कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।