Skip to main content
Home › Tribal › टंडवा प्रक्षेत्र अंतर्गत सोपारम व फुलवरिया वन सीमा क्षेत्र में अफीम (पोस्ता) की खेती को पशुरक्षकों की सहायता से किया गया नष्ट।
ChatraTribalJharkhand News Desk

टंडवा प्रक्षेत्र अंतर्गत सोपारम व फुलवरिया वन सीमा क्षेत्र में अफीम (पोस्ता) की खेती को पशुरक्षकों की सहायता से किया गया नष्ट।

टंडवा प्रक्षेत्र अंतर्गत सोपारम व फुलवरिया वन सीमा क्षेत्र में अफीम (पोस्ता) की खेती को पशुरक्षकों की सहायता से किया गया नष्ट।

टंडवा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोपारम व फुलवरिया वनों में लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में अफीम (पोस्ता) की खेती के उद्देश्य से तैयार किए गए खेतों को वनकर्मियों और पशुरक्षकों की सहायता से नष्ट किया गया।

चतरा: जिले में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टंडवा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोपारम व फुलवरिया वनों में लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में अफीम (पोस्ता) की खेती के उद्देश्य से तैयार किए गए खेतों को वनकर्मियों और पशुरक्षकों की सहायता से नष्ट किया गया।

ड्रोन से अफीम प्रभावित वन क्षेत्रों की सघन निगरानी

कार्रवाई के दौरान कदले सुरक्षित वन के अफीम प्रभावित क्षेत्र की ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी की गई। इसके जरिए वन क्षेत्र में अवैध रूप से खेत तैयार करने एवं अफीम की खेती से जुड़ी गतिविधियों की पहचान करने का प्रयास किया गया। वन विभाग द्वारा संवेदनशील वन क्षेत्रों में तकनीक आधारित निगरानी के साथ अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : अहमद बेलाल अनवर

इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी, दक्षिणी वन प्रमंडल, श्री अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती करना कानूनन अपराध है। वन क्षेत्रों को ऐसी अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान एवं प्रभावी निगरानी के लिए ड्रोन और जीआईएस (GIS) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों का समय रहते पता लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण और अवैध खेती के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय सहयोग करें।

इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल श्री सुनील उरांव , विजय कुमार, के साथ कई पशुरक्षक शामिल रहे।

Share this article