Skip to main content
Home › Tribal › झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत: शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आम जनता और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
ChatraTribalJharkhand News Desk

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत: शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आम जनता और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत: शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आम जनता और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

चतरा:   झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा जिले में 15 से 28 नवंबर तक विभिन्न विभागों के समन्वय से विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं जन कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आम जनों, विद्यार्थियों, जन प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

इस दौरान विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वहीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई एवं पौधरोपण जैसी गतिविधियों के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विशेष शिविर तथा आवास योजनाओं के लाभुकों के गृह प्रवेश जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। गृह प्रवेश सप्ताह के तहत आज जिले में 79 लाभुक परिवारों ने नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश किया।

पखवाड़ा के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजनों तक पहुंचाने के साथ स्थानीय स्तर पर सहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों एवं प्रखंड-पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के समन्वय से निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। यह गतिविधियां 28 नवंबर तक जारी रहेंगी।

Share this article