शनिवार को अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनपर लगा आरोप मनगढ़ंत, झूठा है और वह हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि मैं यहां से भागनेवाला भी नहीं हूं। उन्होंने इस पूरे कांड के पीछे अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर साजिश में शामिल होने को लेकर आशंका व्यक्त की है और कहा है कि पार्टी से निष्कासन का बदला लेने के लिए ऐसी साजिश रची गई है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।