इस अवसर पर ग्रामीणों का उत्साह और स्नेह देखकर अभिभूत हुआ। सभा को संबोधित करते हुए ग्राम सभा को मजबूत एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों एवं शक्तियों की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा ग्राम सभा को मजबूत बनाने की अपील की। ग्राम सभा केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की स्वशासन, परंपरा और अधिकारों की मजबूत नींव है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईमुद्दीन खान, विल्सन तोपनो, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मुंडा, जोहन मुंडा, मोगो मुंडा, काली सोय, जागराय मुंडा, पौलुस हेमरोम, लक्ष्मण टुटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आप सभी के स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभार। जय जोहार!
