Skip to main content
Home › Agriculture › अगहनी धान फसल कटनी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
RamgarhAgricultureJharkhand News Desk

अगहनी धान फसल कटनी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

अगहनी धान फसल कटनी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, रामगढ़, संकलक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, ATM, BTM सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

रामगढ़:      उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, रामगढ़ श्री मनिंद्र भगत की अध्यक्षता में कृषि वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अगहनी धान फसल कटनी से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री मनिंद्र भगत ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को फसल कटनी निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं पूरी सटीकता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी संबंधित फसल कटनी प्रयोगकर्ता हर हाल में किसानों की उपस्थिति में ही फसल कटनी संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि फसल कटनी प्रयोग के आंकड़े कृषि उत्पादन के आकलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, रामगढ़, संकलक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, ATM, BTM सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share this article