Skip to main content
Home › Administration › झारखंड में एक ही दिन में दो हादसों से मच गया हड़कंप; एक ट्रक की चपेट में आने से 4 लोगों की हो गई मौत।
AdministrationJharkhand News Desk

झारखंड में एक ही दिन में दो हादसों से मच गया हड़कंप; एक ट्रक की चपेट में आने से 4 लोगों की हो गई मौत।

झारखंड में एक ही दिन में दो हादसों से मच गया हड़कंप; एक ट्रक की चपेट में आने से 4 लोगों की हो गई मौत।

झारखंड: साहिबगंज और बोकारो में एक ही रात दो अलग-अलग हादसे हुए, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. कहीं तेज रफ्तार ट्रक ई-रिक्शा से टकराया, तो कहीं तो कहीं ऑटो रिक्शा की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. इन हादसों के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

झारखंड में गुरुवार का दिन दो बड़े हादसों के नाम रहा. यहां साहिबगंज और बोकारो जिले में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल  हो गए। 16 अक्तूबर को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी।  एक तरफ जहां साहिबगंज में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए. वहीं बोकारो में भी एक ऑटो रिक्शा के ट्रक से टकराने पर 50 साल के व्यक्ति की जान चली गई।

साहिबगंज में हुआ यह हादसा रांगा थाना क्षेत्र के केशरो गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्र्क ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में रिक्शा में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

बरहरवा के सब डिवीजन पुलिस अधिकारी नितिन खंडेलवाल के मुताबिक, मृतकों की पहचान 18 साल के साहिल शेख, मोगलापारा गांव के 24 साल के कयूम खान और धरमपुर गांव के 28 वर्षीय किशोर साह के रूप में हुई वहीं घायलों की पहचान सूरज खान और अहिल खान बताई जा रही है।

हादसे के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा गुरुवार रात बोकारो के काशी जरिया इलाके में हुआ। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार के मुताबिक, एक ऑटो रिक्शा की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,  इस तरह साहिबगंज और बोकारो में हुए दो सड़क हादसों में कुल चार लोगों की  मौत हुई और दो लोग घायल हुए, एक ही दिन में हुए दो सड़क हादसों के बाद इलाके में सनसनी मच गई है,  फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Share this article