रिम्स खरीदेगा 200 वेंटिलेटर, रोबोटिक सर्जरी भी शुरू होगी
By Jharkhand News Desk
· 22 Jul 2026 · 1 min read · 1 views
रिम्स में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़े निर्णय लिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई रिम्स शासी परिषद की बैठक में रिम्स के लिए 200 अत्याधुनिक वेंटिलेटर खरीदने का निर्णय लिया गया है।