खूंटी में दर्दनाक हादसा! 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 4 की मौत, एक युवक की हलात गंभीर
10h ago · 1 min read · 47 views
रनिया थाना क्षेत्र के मरचा-रनिया पथ पर विश्रामपुर और तुरीगड़ा की सीमा के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों समेत चार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।