तूफान से पहले अलर्ट पर रेलवे, झारखंड में 19 ट्रेनों को किया गया रद्द, देखें पूरी ट्रेनों की लिस्ट
1h ago · 1 min read
चक्रवाती तूफान अकवन के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने 19 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें एक्सप्रेस, मेमू और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से 19 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन 19 और 20 नवंबर को रद्द रहेगा।