लोहरदगा: दुर्गा पूजा-2026 के दौरान शहरी क्षेत्र में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), लोहरदगा द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, दिनांक 17.10.2026 से दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमा विसर्जन तक प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से भीड़ की पूर्ण समाप्ति तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
प्रभारी यातायात, लोहरदगा को निर्देश दिया गया है कि आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रभावी रूप से रोकना सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो तथा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।