Skip to main content
Home › Infrastructure › 15वें वित्त आयोग मद से स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में संचालित कार्यों की उपायुक्त संदीप कुमार ने की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
LateharInfrastructureJharkhand News Desk

15वें वित्त आयोग मद से स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में संचालित कार्यों की उपायुक्त संदीप कुमार ने की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

15वें वित्त आयोग मद से स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में संचालित कार्यों की उपायुक्त संदीप कुमार ने की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए विकास कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए

लातेहार: आज दिनांक 20.11.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला अभियंता द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से स्वास्थ्य प्रक्षेत्र से संबंधित कार्यान्वित एवं संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग मद के तहत स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, संबंधित कार्यपालक अभियंता, पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share this article