"झारखंड राज्य सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर हफीजुल हसन अंसारी जी ने नेमरा गांव पहुंचकर माता रूपी सोरेन जी के अंतिम दर्शन किए तथा उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।”

झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताश्री एवं आदरणीय दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी की जीवनसंगिनी रहीं माता रूपी सोरेन जी के निधन पर झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय मंत्री जनाब हफीजुल हसन अंसारी जी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
माननीय मंत्री हफीजुल हसन अंसारी जी ने माता रूपी सोरेन जी के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए तथा अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुःखद अवसर पर मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी जी ने कहा कि माता रूपी सोरेन जी का निधन पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन के कठिन संघर्षों में दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी का हर कदम पर साथ निभाया और परिवार को मजबूती प्रदान की। उनका सादगीपूर्ण जीवन, ममता, त्याग, समर्पण और संघर्ष सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी का संघर्ष, जनसेवा एवं समाज के प्रति समर्पण और माता रूपी सोरेन जी के त्याग, धैर्य एवं योगदान की स्मृतियां सदैव हम सभी के हृदय में जीवित रहेंगी।
अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार एवं उनके सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि एवं भावपूर्ण नमन। 🙏