कांग्रेस नेता भूषण बाड़ा पर यौन शोषण के आरोप, नाबालिग पीड़िता के दादा बोले- ‘MLA को फंसाया जा रहा’
11h ago · 1 min read
झारखंड में सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग ने शारीरिक शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के आवेदन पर शुक्रवार को धुर्वा थाने में विधायक, जोसिमा खाखा और एमा बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।