एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण-संग्रह 30 तक, 22 दिसंबर तक जारी होगी झारखंड की अंतिम मतदाता सूची
6h ago · 1 min read · 1 views
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथि एक बार और बढ़ा दी गई है। अब राज्य में 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए दावा-आपत्ति के निवारण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की है।